छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संभवत: आंखें भगवान का मानवों को सर्वोत्तम उपहार हैं। हम इस दुनिया को केवल अपनी आंखों के कारण ही ‘देख’ पाते हैं। सभी भाषाओं के साहित्य में सुन्दर आंखों के बारे में काफी कुछ लिखा गया है।

दुर्भाग्यवश हमारी आंखों को बढ़ते हुए प्रदूषण एवं टेलीविजन एवं कम्प्यूटर जैसे उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हम संभवत: इन आवश्यक ‘व्याधियों’ के बिना अपने अस्तित्व के बारे में नहीं सोच पाते हैं।

इस भाग में आंखों की कुछ सामान्य बीमारियों के बारे में बताया जा रहा है। इसमें यह भी बताया जा रहा है कि वे क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं जिनसे कोई व्यक्ति अपने आंखों को स्वस्थ रख सकता है। इसमें आंखों की बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध कुछ तकनीकों के बारे में भी सूचना दी जा रही है।